'ऐनिमल' ट्रेलर लॉन्च के दौरान फैन्स से घिरे रणबीर कपूर और रश्मिका, वीडियो आया सामने
ऐक्टर रणबीर कपूर और ऐक्ट्रेस रश्मिका मंदणा को दिल्ली में फिल्म ऐनिमल के ट्रेलर लॉन्च के दौरान फैन्स ने घेर लिया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में ट्रेलर लॉन्च के वेन्यू के बाहर फैन्स रश्मिका और रणबीर का इंतज़ार करते दिखाई दे रहे हैं। 1 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म में ऐक्टर बॉबी देओल भी नज़र आएंगे।