एप्टस फार्मा ने 6 महीनों में दिया 200% रिटर्न, अब हर 2 शेयर पर फ्री मिलेंगे 3 नए शेयर
फार्मास्युटिकल कंपनी एप्टस फार्मा अपने शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 2 शेयर पर 3 नए शेयर बोनस के तौर पर देगी जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 12 मई है। एप्टस फार्मा लिस्टिंग के बाद पहली बार बोनस इश्यू ला रही है और इसके शेयर की फेस वैल्यू ₹10 है। कंपनी के शेयर पिछले 6 माह में 202.46% उछल चुके हैं।