एप्पल 9 सितंबर वाले इवेंट में क्या-क्या कर सकता है लॉन्च?
एप्पल 9 सितंबर को होने वाले अपने इवेंट में आईफोन 16 सीरीज़ के चार नए मॉडल पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईफोन 16 और 16 प्लस में ऐक्शन बटन होगा जबकि आईफोन 16 प्रो मॉडल्स में फोटो खींचने के लिए एक टच-सेंसिटिव बटन मिल सकता है। एप्पल दो नए एयरपॉड्स और तीन वॉच भी पेश कर सकती है।