एप्पल अपने आईफोन यूज़र्स से AI फीचर्स के लिए चार्ज करेगा $20: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईफोन यूज़र्स को एप्पल के एआई फीचर्स का उपयोग करने के लिए $20 (करीब ₹1,680) सब्सक्रिप्शन के तौर पर खर्च करने पड़ सकते हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि एआई में निवेश महंगा है इसलिए कंपनी अपना खर्च निकालने के लिए यूज़र्स से शुल्क वसूलना चाहेगी। एप्पल इस साल के अंत में एआई फीचर लाएगी।