एप्पल की Siri की तर्ज़ पर आ रहा जियो कॉल एजेंट, 'Hey Jio' बोलकर कर सकेंगे फूड ऑर्डर व कैब बुक

रिलायंस जियो जल्द 'जियो कॉल एजेंट' नाम का AI वॉइस-असिस्टेंट लॉन्च कर सकती है, जिसे कॉल के दौरान सिर्फ 'Hey Jio' बोलकर ऐक्टिवेट किया जा सकेगा। यह AI रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन, मीटिंग समरी और रिमाइंडर जैसे काम करने के साथ फूड ऑर्डर, कैब बुकिंग और टेबल रिज़र्वेशन में भी मदद करेगा। कंपनी के मुताबिक, यह सर्विस भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करेगी।

Load More