एप्पल के मुकाबले अधिक मेड-इन-इंडिया स्मार्टफोन्स बनाता है सैमसंग
बिज़नेस स्टैंडर्ड के अनुसार, सैमसंग अपने प्रतिद्वंदी एप्पल की तुलना में भारत निर्मित स्मार्टफोन का अधिक उत्पादन करता है। एसऐंडपी ग्लोबल रिसर्च के अनुसार, वित्त वर्ष 2024 में सैमसंग का भारत में असेंबल किए गए स्मार्टफोन्स के मामले में वैश्विक बाज़ार में 25% हिस्सा था जबकि एप्पल का 15% हिस्सा था। सैमसंग के लिए वियतनाम सबसे बड़ा असेंबली डेस्टिनेशन है।