एप्पल ने ₹49,900 की शुरुआती कीमत पर एआई फीचर्स के साथ लॉन्च किया नया आईपैड मिनी
एप्पल ने मंगलवार को एआई सिस्टम एप्पल इंटेलिजेंस और ए17 प्रो चिप के साथ नया आईपैड मिनी लॉन्च किया। कंपनी 8.3 इंच लिक्विड रेटिना डिस्प्ले, ऑल-डे बैटरी लाइफ और 12 मेगापिक्सल बैक कैमरे से लैस इस नए आईपैड मिनी की शुरुआती कीमत ₹49,900 रखी है। ए17 प्रो चिप के चलते इसका सीपीयू परफॉर्मेंस 30% बढ़ जाएगा।