एप्पल ने अपने ही पूर्व कर्मी पर लगाया Oppo को सीक्रेट जानकारी शेयर करने का आरोप
एप्पल ने अपने ही पूर्व कर्मचारी चेन शी और चीनी स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एप्पल का आरोप है कि चेन ने नौकरी छोड़ने से पहले एप्पल वॉच से जुड़ी गोपनीय जानकारियां चोरी कर ओप्पो के साथ शेयर की हैं। बकौल रिपोर्ट्स, चेन एप्पल वॉच टीम में सेंसर सिस्टम आर्किटेक्ट के तौर पर काम करते थे।