एप्पल ने तोड़ा मिथक, कहा- भीगे आईफोन को चावल के बीच रख देने से यह ठीक नहीं होगा
एप्पल ने 'भीगे मोबाइल को चावल की बोरी में रखने से यह ठीक हो जाता है' वाला मिथक तोड़ा है। कंपनी ने कहा, "आईफोन को चावल के बैग में न रखें...ऐसा करने से चावल के छोटे कण आईफोन को नुकसान पहुंचा सकते हैं।" एप्पल ने भीगे आईफोन को कॉटन स्वैब या पेपर टावल से सुखाने को भी नहीं कहा है।