एप्पल ने मंगलवार को इवेंट में एप्पल वॉच SE 3 पेश की जो 5G और सैटेलाइट कनेक्टविटी (कुछ देशों में) को सपोर्ट करेगी। यह वॉच टेंपरेचर सेंसिंग, फास्ट चार्जिंग, एस10 चिप व स्लीप स्कोर से लैस होगी और इसकी कीमत $249 से शुरू होगी। यह वॉच 19 सितंबर से उपलब्ध हो जाएगी और इसकी बैटरी लाइफ 18 घंटे की होगी।