इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल ने सभी मॉडल्स के आईफोन की कीमतों में 3-4% की कटौती की है। आईफोन प्रो या आईफोन प्रो मैक्स मॉडल खरीदने वाले ग्राहकों को कीमतों में कटौती के बाद ₹5,100 से ₹6,000 तक की बचत होगी। भारत में बने आईफोन 13, 14 और 15 की कीमतों में भी कटौती की गई है।