₹3 लाख के फोल्डेबल iPhone के डिस्प्ले टूटने की शिकायतों के बाद Apple ने मानी 'दिक्कत'
Apple ने iPhone Duo की अंदरूनी स्क्रीन में आ रही दिक्कत को स्वीकार किया है और कहा है कि इससे प्रभावित 'कम संख्या' वाले डिवाइस को बदला जाएगा। दरअसल, कई यूज़र्स ने फोन के बीच वाले हिंज पर मुड़ने वाली स्क्रीन में दरारें/लाइनें दिखने की शिकायत की थी। भारत में iPhone Duo के बेस वेरिएंट की कीमत करीब ₹3-लाख है।