एप्पल के साथ चैटजीपीटी के आने पर अपनी कंपनियों में बैन कर दूंगा एप्पल डिवाइस: मस्क
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एप्पल और ओपनएआई की साझेदारी का विरोध किया है। उन्होंने कहा, "अगर एप्पल ओएस लेवल पर ओपनएआई को इंटीग्रेट करता है तो मेरी कंपनियों में एप्पल डिवाइस का इस्तेमाल पूरी तरह से बैन कर दिया जाएगा।" उन्होंने कहा, "मेरी कंपनियों में विज़िट करने वाले विज़िटर्स को भी अपने एप्पल डिवाइस दरवाज़े पर छोड़ने होंगे।"