एप्पल के सीईओ कुक ने कंपनी में नौकरी पाने वालों के लिए ज़रूरी 4 क्वॉलिटी का किया खुलासा
एप्पल के सीईओ टिम कुक ने यूनिवर्सिटी ऑफ नेपल्स फेडरिको II में बोलते हुए उन चार गुणों के बारे में बताया जिन्हें वह लोगों को नौकरी देते समय उनमें देखते हैं। कुक ने कहा, "हम टीम वर्क ढूंढते हैं...हमारा मानना है कि छोटी टीमें अविश्वसनीय चीज़ें कर सकती हैं।" उन्होंने कहा, "हम लोगों में क्रिएटिविटी, जिज्ञासा...और एक्सपर्टीज़ (विशेषज्ञता) देखते हैं।