एप्पल ने 13 इंच के आईपैड प्रो के रूप में लॉन्च किया अपना अब तक का सबसे पतला प्रोडक्ट
एप्पल ने एम4 प्रोसेसर के साथ 11-इंच और 13-इंच के नए आईपैड प्रो मॉडल्स पेश किए हैं। ₹1,29,900 की शुरुआती कीमत वाले 13-इंच के आईपैड प्रो की मोटाई 5.1 एमएम है जिससे यह एप्पल का अबतक का सबसे पतला प्रोडक्ट बन गया है। वहीं, एप्पल ने पहली बार एम2 प्रोसेसर के साथ दो वैरिएंट्स में आईपैड एयर लॉन्च किया है।