एप्पल ने चीन में एयरड्रॉप पर 'एवरीवन' ऑप्शन को 10 मिनट के लिए किया सीमित

एप्पल ने चीन में इस्तेमाल हो रहे आईफोन पर आईओएस 16.1.1 अपडेट के बाद एयरड्रॉप फाइल-शेयरिंग फीचर में 'एवरीवन' ऑप्शन को 10 मिनट तक सीमित कर दिया है। एप्पल ने ऐसा करने का कारण स्पष्ट नहीं किया है लेकिन कहा जा रहा है कि चीन में हज़ारों प्रदर्शनकारी एयरड्रॉप पर शी जिनपिंग और सरकार विरोधी कंटेंट शेयर कर रहे थे।

Load More