एप्पल ने चीन में ऐप स्टोर से हटाए टेलीग्राम व सिग्नल
एप्पल ने वॉट्सऐप और थ्रेड्स के बाद अब चीन में मेसेजिंग ऐप टेलीग्राम और सिग्नल को भी ऐप स्टोर से हटा दिया है। दरअसल, चीनी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए इन ऐप्स को हटाने का आदेश दिया था। चीन के यूज़र्स के लिए इन ऐप्स के अलावा फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और विकिपीडिया भी उपलब्ध नहीं हैं।