एप्पल ने चीन में ऐप स्टोर से हटाए वॉट्सऐप व थ्रेड्स
एप्पल ने चीनी सरकार के आदेश के बाद शुक्रवार को चीन में ऐप स्टोर से वॉट्सऐप और थ्रेड्स को हटा दिया। एप्पल के मुताबिक, चीनी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इन ऐप्स को हटाने का आदेश दिया था। एप्पल ने कहा, "हम जिस देश में काम करते हैं, वहां के नियमों का पालन करना होता है।"