एप्पल ने जारी किया भारत में कुछ आईफोन यूज़र्स के लिए 'मर्सनरी स्पाईवेयर' के हमले का अलर्ट
एप्पल ने भारत के अलावा 91 अन्य देशों में अपने कुछ यूज़र्स को चेतावनी भरा नोटिफिकेशन भेजकर बताया है कि उनके आईफोन को 'मर्सनरी स्पाईवेयर' द्वारा निशाना बनाया जा सकता है। एप्पल ने कहा, "कृपया इसे (अलर्ट) गंभीरता से लीजिए।" पिछले साल कई विपक्षी नेताओं ने अपने आईफोन पर 'सरकार प्रायोजित साइबर हमले' का अलर्ट मिलने का दावा किया था।