एप्पल ने दी सलाह- गीले आईफोन को चावल के बैग में न रखें
हाल ही में अपडेट किए गए अपने सपोर्ट डॉक्यूमेंट में एप्पल ने यूज़र्स को गीले आईफोन को चावल के बैग में न रखने की सलाह दी है। एप्पल ने कहा, "ऐसा करने से चावल के छोटे कण आपके आईफोन को नुकसान पहुंचा सकते हैं।" एप्पल ने गीले आईफोन को हेयर ड्रायर आदि से भी न सुखाने की सलाह दी है।