एप्पल ने नए आईपैडओएस 17 को किया पेश, आईपैड्स के लिए हेल्थ ऐप लाने की घोषणा की
एप्पल ने अपने डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी इवेंट में नए आईपैडओएस 17 को पेश किया है। नए आईपैडओएस में कस्टमाइज़ेबल लॉकस्क्रीन ऑफर की गई है और इसमें डिवाइसेज़ के रेंज से बाहर होने पर भी एयरड्रॉप हो सकेगा। वहीं, एप्पल ने आईपैड्स के लिए हेल्थ ऐप लाने की घोषणा की है जिसके तहत यूज़र्स आईपैड पर अपने हेल्थ डेटा को देख सकेंगे।