एप्पल ने नए 'ऐक्शन बटन' के साथ पेश किया आईफोन 15 प्रो व आईफोन 15 प्रो मैक्स
एप्पल ने आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स पेश किया है जिनकी शुरुआती कीमत क्रमश: $999 और $1,199 होगी। नए आईफोन प्रो मॉडल्स टाइटेनियम डिज़ाइन में होंगे और इस वजह से ये सबसे हल्के आईफोन प्रो मॉडल्स होंगे। इसके अलावा इनमें म्यूट बटन की जगह एक नया ऐक्शन बटन होगा जिसे यूज़र्स कस्टमाइज़ भी कर सकेंगे।