एप्पल ने नए चेक इन फीचर के साथ पेश किया आईओएस 17; वॉइस कमांड 'हे सिरी' से हुआ 'सिरी'

एप्पल ने नए चेक-इन फीचर और कॉलिंग में लाइव वॉइसमेल, पर्सनलाइज़्ड कॉन्टैक्ट पोस्टर के साथ आईओएस 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पेश कर दिया। गंतव्य के लिए निकलते समय यूज़र्स चेक-इन फीचर ऑन कर सकेंगे जो तय जगह पर पहुंचने के बाद खुद-ब-खुद बंद हो जाएगा। एप्पल ने अपने पर्सनल असिस्टेंट का वॉइस कमांड 'हे सिरी' की जगह 'सिरी' कर दिया है।

Load More