एफटीआईआई छात्र संघ ने अनुराग ठाकुर के पुणे परिसर के दौरे का किया विरोध
पुणे (महाराष्ट्र) के भारतीय फिल्म एवं टेलीविज़न संस्थान (एफटीआईआई) के छात्र संघ ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के परिसर में दौरे का विरोध किया। विरोध कर रहे छात्रों ने कहा कि हाल के दिनों में उनके द्वारा दिए बयानों की हम निंदा करते हैं। यहां किसी तरह के सांप्रदायिक विभाजन या नफरत के लिए कोई जगह नहीं है।