एफटीएक्स के पूर्व सीईओ सैम बैंकमैन-फ्रीड को क्रिप्टो धोखाधड़ी के लिए हुई 25 साल की जेल
क्रिप्टो फर्म एफटीएक्स के पूर्व सीईओ सैम बैंकमैन-फ्रीड को ग्राहकों से $8 बिलियन की धोखाधड़ी करने को लेकर 25 साल जेल की सज़ा मिली है। न्यूयॉर्क के एक ज्यूरी ने बैंकमैन-फ्रीड को 2 नवंबर 2023 को धोखाधड़ी व साज़िश के 7 मामलों में दोषी पाया था। अभियोजकों ने इसे अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी में से एक बताया।