एफटीएक्स के संस्थापक सैम को बहामास में नहीं मिली ज़मानत, 115 साल की हो सकती है जेल
बहामास के न्यायाधीश ने देश छोड़ने की आशंका के चलते एफटीएक्स के संस्थापक सैम बैंकमैन-फ्रीड को ज़मानत देने से इनकार किया है और उन्हें 8-फरवरी 2023 तक हिरासत में भेज दिया है। सैम पर मनी लॉन्डरिंग समेत कई मामले दर्ज हैं। अमेरिकी अभियोजकों के मुताबिक, सभी मामलों में दोषी पाए जाने पर सैम को 115-साल की जेल हो सकती है।