एबी डीविलियर्स ने 40 मिनट में जड़ा था वनडे इतिहास का सबसे तेज़ शतक
शनिवार को 40 साल के हुए पूर्व दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ एबी डीविलियर्स ने 18 जनवरी 2015 को 40 मिनट में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ सबसे तेज़ वनडे शतक (31-गेंद) जड़ा था। 39वें ओवर में बल्लेबाज़ी करने उतरे डीविलियर्स ने 59-मिनट में 16-छक्के और 9-चौके लगाकर 44-गेंदों में 149-रन बनाए थे। उन्होंने न्यूज़ीलैंड के कोरी ऐंडरसन का रिकॉर्ड (36-गेंद) तोड़ा था।