एबीवीपी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा रैली निकाली
श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) के लाल चौक पर आरएसएस से जुड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा रैली निकाली जिसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाते दिखे। रैली में 'कश्मीर से कन्याकुमारी, भारत माता एक हमारी' लिखी तख्ती भी दिखाई दी।