एमेज़ॉन और फ्लिपकार्ट के देशभर में दो दर्जन से अधिक ठिकानों पर ईडी ने मारे छापे
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ देश भर में सर्च ऑपरेशन चलाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी ने एमेज़ॉन और फ्लिपकार्ट जैसी दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियों के दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु के करीब दो दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की है। बकौल रिपोर्ट्स, कथित तौर पर मनी लॉन्डरिंग के मामलों को लेकर छापेमारी की गई है।