एमेज़ॉन और फ्लिपकार्ट ने कथित तौर पर कैसे किया भारतीय कानूनों का उल्लंघन?
रॉयटर्स के अनुसार, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने जांच में पाया है कि एमेज़ॉन और फ्लिपकार्ट ने कुछ विक्रेताओं को प्राथमिकता देकर स्थानीय प्रतिस्पर्धा कानूनों का उल्लंघन किया। इन विक्रेताओं को 'मामूली दामों' पर मार्केटिंग, वेयरहाउसिंग और अन्य सेवाएं मिलीं। इनके उत्पाद एमेज़ॉन और फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में सबसे ऊपर दिखे और इन्हें भारी छूट देने दी गई जिससे प्रतिस्पर्धा प्रभावित हुई।