एमेज़ॉन की कर्मचारी ने दोबारा जॉइन करने के 11 हफ्ते बाद छोड़ी कंपनी, बताया- कौनसे 3 पाठ सीखे
दोबारा एमेज़ॉन जॉइन करने वालीं स्टेफनी रोमोस नामक कर्मचारी ने लिंक्डइन पर बताया है, "खराब अनुभवों के चलते मुझे 11 हफ्तों बाद कंपनी से इस्तीफा देना पड़ा।" उन्होंने बताया, "मैंने 3 ज़रूरी पाठ सीखे, पहला- खुद की सुनो, दूसरा- आप जो जीवन में चाहते हैं, उस आधार पर फैसला लें और तीसरा- बाहर निकलने का रास्ता निकालें और डरे नहीं।"