एमेज़ॉन का बाज़ार पूंजीकरण पहली बार $2 ट्रिलियन के पार हुआ
एमेज़ॉन का बाज़ार पूंजीकरण बुधवार को पहली बार $2 ट्रिलियन के पार हो गया जिसके बाद यह दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। बुधवार को एमेज़ॉन के शेयर 3.9% चढ़े और इसके एक शेयर का दाम बुधवार को बढ़कर $193.61 रहा। वहीं, बीते 12 महीनों में एमेज़ॉन के शेयरों के दाम में 52% की बढ़ोतरी हुई है।