एमेज़ॉन का मार्केट कैप पहली बार $3 ट्रिलियन के पार पहुंचा, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे शेयर
सोमवार को एमेज़ॉन का मार्केट कैपिटलाइज़ेशन पहली बार $3 ट्रिलियन के पार पहुंच गया और यह ऐसा करने वाली पांचवीं कंपनी बन गई। शुरुआती कारोबार में इस ई-कॉमर्स कंपनी के शेयर 5% से ज़्यादा उछलकर $286 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। इससे पहले शुक्रवार को भी कंपनी के शेयरों में 15% की तेज़ बढ़त दर्ज की गई थी।