एमेज़ॉन ने अपने AI वीडियो टूल को किया अपडेट, अब यूज़र्स बना सकते हैं 2 मिनट के वीडियो
एमेज़ॉन ने अपने एआई वीडियो टूल 'नोवा रील' को अपडेट किया है जिससे अब यूज़र्स 2 मिनट तक के वीडियो बना सकते हैं। नोवा रील 1.1 में 'मल्टीशॉट' और 'मल्टीशॉट मैनुअल' जैसे फीचर जोड़े गए हैं। यह फीचर 1280x720 पिक्सल रेज़ॉल्यूशन और 512 टेक्स्ट के प्रॉम्प्ट के साथ 20 शॉट्स तक वाले वीडियो बना सकता है।