एम्प्लॉई को शादी के दिन मैसेज करने पर कंपनी के को-फाउंडर ने मांगी माफी, कहा- मुझे खेद है
अमेरिकी कंपनी 'ट्रिपल व्हेल' के सह-संस्थापक एजे ऑरबैक ने एक कर्मचारी को उसकी स्वीकृत छुट्टी और शादी के दिन मैसेज करने पर माफी मांगी है। ऑरबैक ने पहले कर्मचारी की तारीफ में 'एक्स' पर पोस्ट किया था जिसके बाद उनकी कड़ी आलोचना हुई। ऑरबैक ने गलती मानते हुए कहा, "मेरा उत्साह मुझपर हावी हो गया था...इसके लिए मुझे खेद है।"