एम्स की डॉक्टर ने बताया, सुबह या शाम किस समय ब्रश करना है फायदेमंद?
एम्स नई दिल्ली की डॉक्टर बंदना पी. मेहता ने बताया है कि अच्छी ओरल हेल्थ के लिए रोज़ाना ब्रश करना ज़रूरी है। बकौल डॉक्टर, रात में ब्रश करना सुबह से ज़्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि दिनभर के खाने के छोटे-छोटे कण दांतों में फंसकर बैक्टीरिया बढ़ाते हैं। रात में ब्रश करने से कैविटी और मुंह की बदबू से बचाव होता है।