महिला डांसर के साथ एम्स गोरखपुर में छात्रों व डॉक्टरों ने किया अश्लील डांस
एम्स गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के परिसर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एमबीबीएस छात्र और इंटर्न डॉक्टर एक कार्यक्रम में महिला डांसर के साथ अश्लील डांस करते दिख रहे हैं। डांसर को वीडियो में एक व्यक्ति चूमता दिख रहा है। एम्स प्रशासन ने इस मामले का संज्ञान लेकर छात्रों और इंटर्न डॉक्टरों की पहचान कर ली है।