एम्स पटना के रेज़िडेंट डॉक्टरों ने खत्म की 11 दिनों की हड़ताल
सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद एम्स पटना के रेज़िडेंट डॉक्टरों ने कोलकाता रेप-हत्या केस और सुरक्षा से जुड़ी मांगों को लेकर जारी अपनी 11 दिनों की हड़ताल खत्म कर दी है। डॉक्टरों ने कहा कि वे काले रिबन पहनकर काम करेंगे। एम्स पटना के रेज़िडेंट डॉक्टर्स असोसिएशन के मुताबिक, डॉक्टर ओपीडी व ओटी में काम पर लौट आए हैं।