एम्स रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, डॉक्टरों से मुलाकात कर मरीज़ों का हाल-चाल जाना
लोकसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में एम्स का दौरा किया। कांग्रेस ने राहुल के दौरे का एक वीडियो 'X' पर पोस्ट किया है जिसमें वह डॉक्टरों से मुलाकात कर एम्स रायबरेली की सुविधाओं का जायज़ा लेते दिख रहे हैं। इस दौरान राहुल ने मरीज़ों से भी मुलाकात की।