एमेज़ॉन के कर्मियों को टार्गेट पूरा किए बिना टॉयलेट ना जाने देने पर NHRC ने लिया संज्ञान
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एमेज़ॉन द्वारा कंपनी के मानेसर (हरियाणा) स्थित वेयरहाउस के कर्मचारियों को कथित रूप से टार्गेट पूरा किए बिना टॉयलेट ना जाने या ड्रिंक ब्रेक नहीं लेने की शपथ दिलाई जाने पर स्वत: संज्ञान लिया है। एनएचआरसी ने केंद्रीय श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय के सचिव को मामले में नोटिस भेजकर एक हफ्ते में रिपोर्ट मांगी है।