एमआई एमिरेट्स ने यूएई की टी20 लीग के लिए अपने 14 खिलाड़ियों के नामों का किया एलान
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के स्वामित्व वाली एमआई एमिरेट्स ने यूएई की आगामी इंटरनैशनल टी20 लीग के लिए शुक्रवार को अपने 14 खिलाड़ियों के नामों का एलान कर दिया। इन खिलाड़ियों में आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के मौजूदा और पूर्व क्रिकेटर्स शामिल हैं। कायरन पोलार्ड, ड्वेन ब्रावो, निकोलस पूरन और ट्रेंट बोल्ट जैसे खिलाड़ी एमआई एमिरेट्स का हिस्सा होंगे।