एमआई को गेंदबाज़ी मज़बूत करनी होगी इसलिए चहल को ले सकती है टीम में: आकाश चोपड़ा
पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की नीलामी में मुंबई इंडियंस को अपनी गंदबाज़ी को और भी मजबूत करना बेहद ज़रूरी है और इसी वजह से फ्रेंचाइज़ी युजवेंद्र चहल को अपनी टीम में शामिल कर सकती है। बकौल आकाश, चहल के अलावा मुंबई इंडियंस की निगाहें वाशिंगटन सुंदर पर भी होगी।