एमआई के नबी ने शेयर किया हार्दिक की आलोचना करने वाला पोस्ट, बाद में किया डिलीट
पीबीकेएस के खिलाफ गुरुवार को खेले गए मैच के बाद एमआई के ऑल-राउंडर मोहम्मद नबी ने कप्तान हार्दिक पंड्या की आलोचना करने वाला पोस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया। पोस्ट में एक इंस्टाग्राम यूज़र ने हार्दिक के फैसलों को 'अजीब' बताते हुए नबी को गेंदबाज़ी न देने पर हैरानी जताई थी। हालांकि, नबी ने बाद में इसे डिलीट कर दिया।