एमआई केपटाउन ने आगामी टी20 लीग के लिए अपने खिलाड़ियों के पहले समूह का किया एलान
एमआई केपटाउन ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका टी20 लीग के उद्घाटन संस्करण से पहले गुरुवार को 5 खिलाड़ियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट का एलान किया। इन खिलाड़ियों में कगिसो रबाडा, डिवॉल्ड ब्रेविस, राशिद खान, सैम करन और लियम लिविंगस्टन शामिल हैं। एमआई ने कहा कि खिलाड़ियों को टी20 लीग के नियमों के अनुसार नीलामी से पहले साइन किया गया है।