एमआई ने 99 गेंद में हासिल किया 200 रन का लक्ष्य, अंकतालिका में 8वें से तीसरे स्थान पर पहुंची
मुंबई इंडियंस (एमआई) ने मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ 99 गेंदों पर 200 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। आरसीबी ने 199/6 का स्कोर बनाया था और एमआई ने 16.3 ओवर में 6 विकेट रहते जीत हासिल कर ली। जीत के साथ ही एमआई आईपीएल 2023 की अंकतालिका में 8वें से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।