एमआई ने गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को किया ट्रेड
आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस ने ऑल-कैश डील के तहत ट्रेड किया है। एक दिन पहले जीटी ने हार्दिक को रिटेन करने का एलान किया था। एमआई ने हार्दिक को अपनी टीम में शामिल करने के लिए ऑल-कैश डील के तहत कैमरन ग्रीन को आरसीबी को दिया है।