एमआई ने भारतीय टेस्ट टीम के पोस्टर में नहीं लगाई रोहित की तस्वीर, फैन्स ने दी प्रतिक्रिया
इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 टेस्ट के लिए भारतीय टीम के एलान के बाद एमआई ने पोस्टर शेयर किया जिसमें केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह की तस्वीर है। पोस्टर में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के न होने पर एक फैन ने लिखा, "रोहित को पोस्टर से भी...निकाल दिया गया?" एक अन्य ने लिखा, "एमआई से...ऐसी उम्मीद नहीं थी।"