एमआई-आरसीबी मैच में विवाद के बाद ज़ूम कर दिखाया गया एमआई-पीबीकेएस मैच के टॉस का सिक्का
आईपीएल 2024 में गुरुवार को एमआई-पीबीकेएस के मैच के टॉस के दौरान सिक्के को ज़ूम कर दिखाया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल, एमआई-आरसीबी के मैच में टॉस को लेकर विवाद हुआ था। कई ऑनलाइन यूज़र्स ने दावा किया था कि एमआई-आरसीबी मैच के टॉस के दौरान रेफरी जवागल श्रीनाथ ने सिक्का पलट दिया था।