एमएनसी के कर्मचारी ने मुंबई में की आत्महत्या, वर्क प्रेशर के चलते खुदकुशी की आशंका
आईआईटी-आईआईएम के पूर्व छात्र और एमएनसी में कार्यरत 25-वर्षीय शख्स ने हाल ही में मुंबई में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि उसने आखिरी बार अपनी गर्लफ्रेंड से बात की थी जिसमें उसने काम के दबाव का ज़िक्र किया था। पुलिस ने कहा, "हमें ऐसे कुछ मेसेज मिले हैं...जिनमें वह वर्क प्रेशर के बारे में बात कर रहा है।"