एमएमए फाइटर ने कहा, 'लोग रोज़ मर रहे हैं, मोदी जी प्लीज़ एक बार मणिपुर का दौरा कर लीजिए'
मणिपुर के एमएमए फाइटर चुंगरेंग कोरेन ने राज्य में जातीय हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रोते हुए अपील की जिसका वीडियो वायरल हो गया है। कोरेन ने कहा, "मणिपुर में हर दिन लोग मर रहे हैं। लगभग एक साल हो गया है। हम भविष्य को लेकर चिंतिंत हैं। मोदी जी प्लीज़ एक बार मणिपुर का दौरा कर लीजिए।"